टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, वीडियो जारी कर कहा- अब समय आ गया है
इंटरनेशनल खेल को अलविदा कहने का बिल्कुल सही समय है
वहीं उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई यादगार पारियां खेली
साल 2020-21 की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में दिखा अच्छा खेल
अपने करियर में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले हैं
खेल डेस्क
टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि आगे बढ़ा जाए। यह इंटरनेशनल लेवल पर खेल को अलविदा कहने का बिल्कुल सही समय है।
ऑस्ट्रेलिया में जिताई थी ऐतिहासिक सीरीज
अजिंक्य रहाणे ने अपने क्रिकेट करियर में कई यादगार पारियां खेली और इस दौरान उन्हें टीम इंडिया के टेस्ट की कप्तानी भी मिली। ऑस्ट्रेलिया में साल 2020-21 की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान जब टीम इंडिया पहला मैच बुरी तरह से हार गई थी और विराट भी वापस लौट गए थे तब रहाणे ने टीम की कमान संभाली।
ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार टेस्ट सीरीज में हारा
रहाणे ने कप्तानी संभालते हुए बल्ले से भी प्रदर्शन किया और टीम को भी संभाला। उनकी ही कप्तानी में टीम इंडिया ने 1-0 से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज में हराया। भारत ने टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।
जानें कैसा रहा रहाणे का क्रिकेट करियर
रहाणे ने अपने करियर में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश 5077, 2962 और 375 रन बनाए हैं। रहाणे ने टेस्ट में 12 शतक भी लगाए हैं और वह विदेशी दौरों पर भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते थे।