A case was registered under several sections

पंजाब CM भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 30 2026 05:11:53 PM

पंजाब CM भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामलाइस मामले में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था

पंजाब cm भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस जानें क्या है पूरा मामला

पंजाब CM भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

इस मामले में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था

2020 में बिजली दरों की बढ़ोतरी के दौरान प्रदर्शन हिंसक

वहीं गैर कानूनी जमावड़ा, दंगा व अन्य धाराओं में FIR दर्ज 

वहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी

पंजाब डेस्क

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस बिजली दरों की बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन को लेकर जुड़ा हुआ है। जिसमें कई पुलिस जख्मी हो गए थे। जिसके बाद इस मामले में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

साल 2020 का है यह पूरा मामला

पुलिस का आरोप है कि साल 2020 में बिजली दरों की बढ़ोतरी के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया था। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जिसके बाद इस मामले में गैर कानूनी जमावड़ा, दंगा और अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई थी। हालांकि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने FIR रद्द कर दी थी।

सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए CJI सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की बेंच ने सुनवाई करते हुए प्रतिवादियों से जवाब मांगा।

Related to this topic: