शुभमन गिल बने वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज, ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का मिला फायदा
ICC रैंकिंग में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर
हालांकि विराट कोहली 767 रेटिंग के साथ रैंकिंग में तीसरे नंबर पर
आखिरी मैच के शतकवीर रोहित 758 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर
खेल डेस्क
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। ICC की जारी रैंकिंग में शुभमन गिल टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्हें इंग्लैंड खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला और 801 रैंकिंग हासिल कर टॉप पर पहुंच गए हैं।
विराट तीसरे, रोहित चौथे नंबर पर
ICC की रैंकिंग में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर हैं। तो वहीं विराट कोहली 767 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि आखिरी मैच में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा 758 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं।
ICC रैकिंग में भारतीयों का दबदबा
आपको बता दें कि ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। टॉप 4 में 3 से भारतीय बल्लेबाजों का रैकिंग में होना यह दिखाता है कि भारत की बल्लेबाज कितनी मजबूत है। भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का दबदबा सिर्फ पिच पर ही नहीं बल्कि रैंकिंग में भी देखने को मिल रहा है।