Snatched a chain from a woman at knifepoint

जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, सुबह-सुबह महिला से सरेआम चेन स्नैचिंग

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 08 2026 03:33:08 PM

जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, सुबह-सुबह महिला से सरेआम चेन स्नैचिंगतेजधार हथियार दिखाकर महिला से चेन छीन ली और मौके से फरार

जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक सुबह-सुबह महिला से सरेआम चेन स्नैचिंग

जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, सुबह-सुबह महिला से सरेआम चेन स्नैचिंग

तेजधार हथियार दिखाकर महिला से चेन छीन ली और मौके से फरार

CCTV फुटेज में वारदात को अंजाम देते आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं

इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही

सुबह 8 बजे एक दंपति रोजाना की तरह सैर करने के लिए निकला था

जालंधर

जालंधर के चीमा चौक के पास शिव विहार इलाके में शनिवार सुबह एक महिला से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाकर महिला से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें वारदात को अंजाम देते आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में बाइक सवार दोनों आरोपी दंपति के पास पहुंचते और महिला से चेन छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी तेजी से मौके से निकल जाते हैं। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। 

सैर के लिए निकला था दंपति

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक दंपति रोजाना की तरह सैर करने के लिए निकला था। दोनों शिव विहार इलाके में चीमा चौक के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों आरोपी बाइक से नीचे उतरे और महिला के पास पहुंच गए। उन्होंने हथियार दिखाकर महिला को डराया और उसके गले से चेन छीन ली। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। लूट की यह पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Related to this topic: