This reflects the BJP's mindset and the kind

आप नेता दीपक बाली ने बीजेपी विधायक अश्वनी शर्मा को घेरा, कहा- बेटियों पर टिप्पणी BJP की मानसिकता दिखाती है

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 07 2026 03:59:53 PM

आप नेता दीपक बाली ने बीजेपी विधायक अश्वनी शर्मा को घेरा, कहा- बेटियों पर टिप्पणी BJP की मानसिकता दिखाती हैयह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है कि पार्टी में किस तरह के लोग शामिल हैं

आप नेता दीपक बाली ने बीजेपी विधायक अश्वनी शर्मा को घेरा कहा- बेटियों पर टिप्पणी bjp की मानसिकता दिखाती है

आप नेता दीपक बाली ने बीजेपी विधायक अश्वनी शर्मा को घेरा, कहा- बेटियों पर टिप्पणी BJP की मानसिकता दिखाती है

यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है कि पार्टी में किस तरह के लोग शामिल हैं

महिला के कारण परिवार खुशियां मनाता, पंजाब में धीयां की लोहड़ी मनाई जाती है

ये बेटियों के जन्म पर भद्दा कमेंट कर रहे है, क्या ऐसे लोग राजनीति में रहने चाहिए?

ऐसे मंदबुद्धि लोगों का घर के चारदीवारी से बाहर निकलना ही बंद कर देना चाहिए

पंजाब डेस्क

पंजाब विधानसभा में भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा के महिलाओं पर दिए गए बयान को लेकर आप नेता दीपक बाली ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है कि पार्टी में किस तरह के लोग शामिल है। महिलाओं के कारण ही परिवार खुशियां मनाता है, पंजाब में धीयां की लोहड़ी मनाई जाती है। वहीं अश्वनी शर्मा बेटी होने पर इल्जाम लगा रहे है, यह मंदबुद्धि लोग है। हमारे धार्मिक ग्रंथ शिक्षा देते है, रामायण हमें अच्छा जीवन व्यतीत करने के बारे में अवगत करवाती है।

ऐसे लोगों को चारदीवारी के बीच बंद कर देना चाहिए

दीपक बाली ने आगे कहा कि वह सोच रहे है यह कौन से धर्म में पले है। भाजपा कहती है कि वह सनातन के लिए काम करते है। ऐसे में सनातन में रहकर उन्हें यह समझ नहीं आया कि वह बेटियों के जन्म पर भद्दा कमेंट कर रहे है, क्या लगता है ऐसे लोग राजनीति में रहने चाहिए। ऐसे लोगों का घर के चारदीवारी से बाहर निकलना बंद कर देना चाहिए। ऐसे लोगों को कुछ नहीं पता वह अगला कौन सा भद्दा कमेंट कर दें। आने वाले समय में यह लोग पाताल में गिरेंगे।

अश्वनी शर्मा के बेटी पर दिए बयान का हो रहा विरोध

आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा में भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार के संदर्भ में एक टिप्पणी में ‘बेटी’ शब्द के इस्तेमाल और एक मुहावरे का इस्तेमाल किया। जिसका आप नेताओं ने जमकर विरोध किया। इस पर अश्वनी शर्मा ने साफ किया कि उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया और अगर इससे किसी की भावनाएं आहत हुई तो उन्हें इसका अफसोस है।

Related to this topic: