अब हरमनबीर सिंह होंगे अमृतसर के नए पुलिस कमिश्नर, जंतर-मंतर मामले से जोड़कर देख रहे
इस तबादले के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज
हालांकि, तबादले का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं किया गया
दिल्ली जंतर-मंतर में पकड़े युवकों की खबर पर स्पष्टीकरण दिया था
अब देखना होगा अमृतसर पुलिसिंग में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे?
अमृतसर
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर GPS भुल्लर को पद से हटा दिया गया है। कमिश्नर के तबादले के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब हरमनबीर सिंह अमृतसर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। हालांकि, तबादले का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। ऐसे में इसे जंतर-मंतर मामले से जोड़ना फिलहाल सिर्फ अटकलें हैं।
एक दिन पहले ही GPS भुल्लर ने जारी किया था स्पष्टीकरण
यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले ही GPS भुल्लर ने दिल्ली के जंतर-मंतर मामले में गिरफ्तार किए गए युवकों से जुड़ी सामने आ रही खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया था। अब सभी की नजरें नए पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह पर रहेंगी और यह देखना होगा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद अमृतसर की पुलिसिंग में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।