15 अगस्त से पहले जालंधर के सरकारी स्कूल पर लगा खालिस्तानी झंडा, पन्नू ने वीडियो जारी कर दी चेतावनी
मामला सामने आते ही SFJ ने इसकी जिम्मेदारी ली है
पन्नू ने पंजाब में तिरंगा झंडा न लहराने की चेतावनी दी
पूरी तरह से राजनीतिक मौत का सामना करना पड़ेगा
जनमत संग्रह अभियान हर स्कूल-कॉलेज में रहेगा जारी
जालंधर
जालंधर में 15 अगस्त से पहले कोटला हेरां के सरकारी स्कूल में खालिस्तानी झंडा लहराने का मामला सामने आया है। मामला सामने आते ही SFJ ने इसकी जिम्मेदारी ली है और गुरपतवंत पन्नू ने वीडियो भी जारी की है। जिसमें उसने पंजाब में तिरंगा झंडा न लहराने की चेतावनी दी है।
आजादी का जश्न जबरन नहीं मना सकते
गुरपतवंत पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि जैसे-जैसे 15 अगस्त करीब आ रहा है, मोदी का भारत आपसे अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में खड़े होकर, भारतीय तिरंगा लहराकर और उनके स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने की उम्मीद करता है। हम आपको याद दिलाने के लिए यहां हैं कि आपकी पीढ़ी को स्वतंत्र बनाने के लिए किसने अपनी जान की कीमत चुकाई। आप उन लोगों पर स्वतंत्रता का जश्न जबरन नहीं मना सकते जिनका इतिहास केवल लोहे की मुट्ठी को याद रखता है।
पंजाब की पावन धरती पर तिरंगा लहराने से दूर रहें
पन्नू ने आगे कहा कि पंजाब की पवित्र भूमि पर तिरंगा लहराने से दूर रहें। अगर आप दिल्ली में अपने आकाओं को खुश करने के लिए इन समारोहों को पंजाब के छात्रों और लोगों पर जबरन थोपने की कोशिश करते हैं, तो युवा आपको पूरी तरह से अस्वीकार कर देंगे, और आपको पूरी तरह से राजनीतिक मौत का सामना करना पड़ेगा। जनमत संग्रह अभियान हर स्कूल, हर कॉलेज और हर प्रशासनिक केंद्र में जारी रहेगा।