दर्ज मामले सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शनों से जुड़े
इनमें से कोई भी मामला आपराधिक किस्म का नहीं है
सीएम आवास घेराव व काउंसिल चुनावों से जुड़े मामले
पंजाब डेस्क
शिरोमणि अकाली दल उप प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को कनाडा जाने से रोक दिया गया है। उन्हें कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट से ही वापिस भारत के लिए लौटना पड़ा। कनाडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उन्हें एंट्री पर ही रोक लिया और वापस जाने के लिए कह दिया। उन्होंने आगे बताया कि उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले राजनीतिक गतिविधियों और सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शनों से जुड़े हैं। इनमें से कोई भी मामला आपराधिक किस्म का नहीं है।
इस कारण नहीं मिली कनाडा में एंट्री
बंटी रोमाणा ने बताया कि कनाडा के इमिग्रेशन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों का उल्लेख किया गया जिनमें, सीएम आवास घेराव और नगर काउंसिल चुनावों से जुड़े मामले शामिल थे। साथ ही इन मामलों की कोर्ट की सुनवाई का विवरण भी शिकायत में दिया गया था। शिकायत में दावा किया था कि वह कनाडा राजनीतिक दौरे पर पहुंचे थे, जिसकी कनाडाई नियमों के तहत अनुमति नहीं है।