The deceased young woman has been identified

पंजाब यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, छात्रों में रोष

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 28 2026 02:44:30 PM

पंजाब यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, छात्रों में रोषमृतक युवती की पहचान ज्योति के रूप में हुई है जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले की थीं

पंजाब यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा करंट लगने से phd स्कॉलर की मौत छात्रों में रोष

पंजाब यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, छात्रों में रोष

मृतक युवती की पहचान ज्योति के रूप में हुई है जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले की थीं

लिंक सड़क के किनारे कच्चे रास्ते से गुजरते समय अचानक करंट की चपेट में आईं 

पता लगते ही स्टूडेंट्स भड़क उठे हैं और यूनिवर्सिटी के भीतर धरना लगा दिया गया

वहीं, ये करंट बिजली के खंभे, स्ट्रीट लाइट, खुले तार या किसी अन्य स्रोत से फैला था

चंडीगढ़। 

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने PhD स्कॉलर की मौत हो गई है जिससे वहां हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की PhD स्कॉलर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान ज्योति के रूप में हुई है जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली थीं।

करंट की चपेट में आई

बताया जा रहा है कि जब वह सुबह गर्ल्स हॉस्टल-10 से माइक्रोबायोलॉजी विभाग जा रही थीं तो इस दौरान गर्ल्स हॉस्टल-8 और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) को जोड़ने वाली सड़क के किनारे बने कच्चे रास्ते से गुजरते समय अचानक करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर गिर पड़ीं।

गंभीर सवाल खड़े किए

वहीं आसपास मौजूद छात्रों और कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से यूनिवर्सिटी कैंपस में शोक की लहर दौड़ गई है और कैंपस के बिजली सुरक्षा सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

भड़क उठे हैं स्टूडेंट्स 

हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही स्टूडेंट्स भड़क उठे है और उन्होंने यूनिवर्सिटी के भीतर धरना लगा दिया है। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन मौके की जांच कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि करंट बिजली के खंभे, स्ट्रीट लाइट, खुले तार या किसी अन्य स्रोत से फैला था।

Related to this topic: