A large number of people arrived with their pet

कपूरथला में डॉ. जीएस बेदी ने लगाया मुफ्त वैक्सीनेशन कैंप, कुत्तों-बिल्लियों को लगे रेबीज रोधी टीके

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 05 2026 01:38:04 PM

कपूरथला में डॉ. जीएस बेदी ने लगाया मुफ्त वैक्सीनेशन कैंप, कुत्तों-बिल्लियों को लगे रेबीज रोधी टीकेअपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को लेकर बड़ी संख्या में पहुँचे लोग

कपूरथला में डॉ जीएस बेदी ने लगाया मुफ्त वैक्सीनेशन कैंप कुत्तों-बिल्लियों को लगे रेबीज रोधी टीके

कपूरथला में डॉ. जीएस बेदी ने लगाया मुफ्त वैक्सीनेशन कैंप, कुत्तों-बिल्लियों को लगे रेबीज रोधी टीके

अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को लेकर बड़ी संख्या में पहुँचे लोग 

रेबीज जैसी घातक बीमारी से बचाने को टीकाकरण करवाया गया है

बेवारस (आवारा) कुत्तों और बिल्लियों को भी रेबीज रोधी टीके लगाए

कैंप में दवाइयाँ, इंजेक्शन, सीरिंज और चिकित्सा सामग्री मुफ्त प्रदान

कपूरथला

कपूरथला में पालतू कुत्तों और बिल्लियों को रेबीज जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण (वैक्सीनेशन) कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में लोग अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को लेकर पहुँचे और उनका टीकाकरण करवाया। इसके साथ ही बेवारस (आवारा) कुत्तों और बिल्लियों को भी रेबीज रोधी टीके लगाए गए। इस कैंप का आयोजन डॉ. जी.एस. बेदी की अगुवाई में किया गया। 

समय पर टीकाकरण जरूरी

कैंप के दौरान राहुल भारद्वाज ने बताया कि कपूरथला वासियों ने इस कैंप का बहुत अच्छा लाभ उठाया है। लोगों ने अपने जानवरों का समय पर टीकाकरण करवाकर उन्हें घातक बीमारी से सुरक्षित किया और उनके रख-रखाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की। डॉ. जी.एस. बेदी ने बताया कि इस बीमारी से बचाव केवल समय पर टीकाकरण कराके ही संभव है, क्योंकि एक बार बीमारी फैल जाने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है।

चिकित्सा सामग्री मुफ्त प्रदान

डॉक्टरों द्वारा यह भी बताया गया कि यह बीमारी जानवरों तक ही सीमित नहीं, बल्कि बहुत ही असाध्य (घातक) बीमारियाँ भी आम बढ़ती हैं जो कि बच्चों आदि के अलग-अलग अंगों पर प्रभाव डालती हैं और मौत का कारण भी बनती हैं। लोगों ने अपील की कि भविष्य में भी ऐसे और कैंप लगाए जाने चाहिए। कैंप में दवाइयाँ, आवश्यक इंजेक्शन, सीरिंज और अन्य चिकित्सा सामग्री मुफ्त प्रदान की गई।

Related to this topic: