Weather changes in Punjab and Chandigarh

पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम

Last Updated: June 17 2026 01:11:19 PM

पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; 18 जून से एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम

अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस आनंदपुर साहिब में रिकॉर्ड 

इसी बीच पंजाब में बिजली की मांग 12,251 मेगावाट तक पहुंच गई

गोबिंद सागर झील का जलस्तर बढ़कर 1573.56 फीट पहुंच गया

खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी 

चंडीगढ़ 

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस आनंदपुर साहिब में रिकॉर्ड किया गया। बारिश और मौसम में बदलाव के बीच पंजाब में बिजली की मांग 12,251 मेगावाट तक पहुंच गई। 

जून में सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 16 जून 2026 तक पंजाब में औसतन 20.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 20.6 मिमी के मुकाबले 2 प्रतिशत कम है। मंगलवार को राज्य में औसतन 4.0 मिमी बारिश हुई, जबकि सबसे ज्यादा 8.5 मिमी बारिश पठानकोट में रिकॉर्ड की गई। नवांशहर में सामान्य से 93 प्रतिशत अधिक और तरनतारन में 112 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 

बारिश और गर्मी का असर

वहीं, बरनाला में सामान्य से 78 प्रतिशत कम और होशियारपुर में 61 प्रतिशत कम बारिश हुई है। दूसरी ओर, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के चलते भाखड़ा डैम के पीछे स्थित गोबिंद सागर झील का जलस्तर बढ़कर 1573.56 फीट पहुंच गया, जिसके बाद डैम से 8,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 18 जून से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिससे 22 जून तक पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

Related to this topic: