Heat rises again in Punjab and Chandigarh

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी

Last Updated: June 15 2026 02:19:32 PM

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का Alert

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी

 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज 

राज्य में सबसे अधिक तापमान पटियाला में 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड 

अगले दो से तीन दिनों पंजाब में बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं रहेगा

वहीं, पंजाब में 5 से 8 जुलाई के बीच मानसून दस्तक देने की संभावना है

चंडीगढ़

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से 2.2 डिग्री कम बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पटियाला में 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 16 जून को अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला समेत कई जिलों में बारिश की संभावना। जबकि 17 जून को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले 2-3 दिन गर्म और शुष्क रहेगा राज्य का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब में कोई बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं रहेगा और वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी कमजोर बना रहेगा। इसके चलते अधिकांश इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। हालांकि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

अगले 5 दिनों में 6 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, 18 जून तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि 19 और 20 जून को बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। अगले पांच दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी और उमस में इजाफा होगा।

30 जून से 5 जुलाई के बीच पंजाब पहुंचेगा मानसून

IMD के मुताबिक पंजाब में मानसून की सामान्य एंट्री 30 जून से 8 जुलाई के बीच होती है। दक्षिणी पंजाब के जिलों—बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर में मानसून 30 जून से 5 जुलाई के बीच पहुंच सकता है। वहीं दोआबा और उत्तरी पंजाब के जिलों में 5 से 8 जुलाई के बीच मानसून दस्तक देने की संभावना है।

Related to this topic: