This development is being viewed as a significant

मेयर वनीत धीर का बड़ा सियासी दांव, भाजपा और बसपा के दिग्गज नेता AAP में शामिल

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 31 2026 01:46:46 PM

मेयर वनीत धीर का बड़ा सियासी दांव, भाजपा और बसपा के दिग्गज नेता AAP में शामिलजालंधर नार्थ की राजनीति में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा यह घटनाक्रम

मेयर वनीत धीर का बड़ा सियासी दांव भाजपा और बसपा के दिग्गज नेता aap में शामिल

मेयर वनीत धीर का बड़ा सियासी दांव, भाजपा और बसपा के दिग्गज नेता AAP में शामिल

जालंधर नार्थ की राजनीति में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा यह घटनाक्रम

बसपा नेता चौधरी रोशन लाल व भाजपा नेता सतीश गोगी ने थामा आप का दामन

भाजपा और बसपा के अनुभवी नेता के शामिल होने से संगठनात्मक पकड़ मजबूत

दोनों नेता का गर्मजोशी से स्वागत, अन्य दल के नेता प्रभावित हो पार्टी से जुड़ रहे हैं

जालंधर। 

जालंधर नार्थ विधानसभा हलके का प्रभारी बनने के बाद मेयर वनीत धीर ने राजनीतिक मैदान में बड़ा दांव खेलते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को झटका दिया है। बुधवार को भाजपा और बसपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम को जालंधर नार्थ की राजनीति में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब बसपा के पूर्व पार्षद एवं पूर्व हल्का इंचार्ज चौधरी रोशन लाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश गोगी ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में AAP की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

संगठनात्मक ताकत मजबूत : मेयर

जालंधर नार्थ हलके के प्रभारी एवं मेयर वनीत धीर ने कहा कि भाजपा और बसपा के अनुभवी नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी की संगठनात्मक ताकत और जमीनी पकड़ पहले से अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि AAP लगातार लोगों के विश्वास पर खरी उतर रही है, जिसके चलते अन्य दलों के नेता भी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।

दल नीतियां जन-जन तक पहुंचाएंगे

इस दौरान चौधरी रोशन लाल ने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितैषी योजनाओं, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

ईमानदारी से काम कर रही है AAP

वहीं सतीश गोगी ने कहा कि वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पंजाब के विकास के लिए ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपने क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने दोनों नेताओं को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Related to this topic: