Applications for Post-Graduation Work Permits

कनाडा में हजारों पंजाबी छात्रों पर डिपोर्ट का खतरा, 3 हफ्तों से लगातार कर रहे हैं प्रदर्शन

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 31 2026 01:58:33 PM

कनाडा में हजारों पंजाबी छात्रों पर डिपोर्ट का खतरा, 3 हफ्तों से लगातार कर रहे हैं प्रदर्शनपोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के आवेदन खारिज किए जा रहे हैं

कनाडा में हजारों पंजाबी छात्रों पर डिपोर्ट का खतरा 3 हफ्तों से लगातार कर रहे हैं प्रदर्शन

कनाडा में हजारों पंजाबी छात्रों पर डिपोर्ट का खतरा, 3 हफ्तों से लगातार कर रहे हैं प्रदर्शन

पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के आवेदन खारिज किए जा रहे हैं

वहीं छात्र पिछले 3 हफ्ते से लगातार कैलगरी में प्रदर्शन कर रहे

बारिश और खराब मौसम के बीच भूख हड़ताल भी शुरू कर दी

कोर्स को नॉन-क्रेडिटेबल बताकर वर्क परमिट से मना कर रहे

नेशनल डेस्क

कनाडा में हजारों पंजाबी छात्रों पर डिपोर्ट का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के आवेदन खारिज किए जा रहे हैं। लगातार आवदेन के खारिज होने के कारण छात्र पिछले 3 हफ्ते से लगातार कैलगरी में प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने बारिश और खराब मौसम के बीच भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। उन्होंने कनाडा में पढ़ाई की है, इसलिए उन्हें वहां काम करने का मौका मिलना चाहिए।

वर्क परमिट को किया जा रहा है इनकार

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि जिन नियमों के तहत उन्होंने लाखों रुपए खर्च करके पढ़ाई पूरी की, अब उसी कोर्स को नॉन-क्रेडिटेबल बताकर वर्क परमिट से इनकार किया जा रहा है। इससे हजारों छात्रों पर डिपोर्टेशन का खतरा मंडरा रहा है। इससे कई लड़कियां डिप्रेशन में आ गई हैं। 

कनाडा सरकार ने मामले पर दिया बयान

वहीं इस मामले पर कनाडा सरकार का कहना है कि वह पोर्टेज कॉलेज को सीधे तौर पर फर्जी डिग्री देने वाला संस्थान नहीं कहेंगी, लेकिन उनका मानना है कि संस्थान ने PR को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर जानकारी दी है. जिनके पास इंटरनेशनल वीजा, स्टूडेंट वैध स्टेटस या PR नहीं होगा, उन्हें देश छोड़ना होगा।

Related to this topic: