Family members protest

जालंधर में GRP थाने के बाहर बेटे की मौ'त के बाद परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 04 2025 04:34:34 PM

जालंधर में GRP थाने के बाहर बेटे की मौ'त के बाद परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप

जालंधर में grp थाने के बाहर बेटे की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप

जालंधर में GRP थाने के बाहर बेटे की मौ'त के बाद परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप

पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही

परिवार को धमकियां दी जा रही हैं इसल‍िए GRP पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा 

थाना इंचार्ज के आश्वासन के बावजूद अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई

जालंधर :

जालंधर में GRP पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन बीते दिनों बशीरपुरा फाटक के मनीष नाम के युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में कार्रवाई न होने पर किया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही। वहीं परिवार को धमकियां भी दी जा रही हैं जिस कारण GRP पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।

पर्चा दर्ज न करने के कारण धरना

बीते दिन जीआरपी थाना इंचार्ज अशोक से मनीष की मौत को लेकर बात की गई। जहां परिवार ने आरोप लगाए कि दीनानाथ उन्हें धमकियां दे रहा है। जिसके बाद थाना इंचार्ज ने शाम 5 बजे तक पर्चा दर्ज करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मुख्य आरोपी पकड़ने की मांग की

मृतक बेटे के विशाल का आरोप है कि बीते दिन आरोपी लड़के के चाचे को गिरफ्तार किया गया था। दीनानाथ कबाड़िया है और पार्टी का प्रधान है। आरोप है कि उसकी शह पर ही बेटे का कत्ल किया गया। जबकि जिसने घटना को अंजाम दिया है, वह भी प्रधान का वर्कर है। जिसमें मनकरण शामिल है।

12 जुलाई को उसे मारी थी गोली

पुलिस ने अब तक आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने वाले मनकरण को प्रवासी सेल का प्रधान दीनानाथ शह दे रहा है। क्योंकि साल 2024 में उसने उनके बेटे मुनीष पर झूठा केस दर्ज करवाया था। बेटा जमानत पर बाहर आ गया तो 12 जुलाई को उसे गोली मार दी। 

पेट के निचले हिस्से में लगी गोली

मृतक के भाई करन ने बताया कि गोली मनीष के पेट के निचले हिस्से में फंस गई थी। जिस कारण बाथरुम वाली थैली फट गई थी। एक ऑपरेशन हो गया था, दूसरा होना बाकी था। लेकिन उससे पहले ही भाई का हौंसला टूट गया। आरोपियों पर हर हालत में कार्रवाई होनी चाहिए। 

मुझे फंसाया जा रहा है : दीनानाथ

वहीं आरोपों पर दीनानाथ का कहना है कि मुझे मामले बारे कोई जानकारी नहीं है। सब राजनीतिक स्टंट है। उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि वह

Related to this topic: