Women extended a warm welcome.

राजविंदर कौर थियाड़ा ने 'धीयां दा प्रोग्राम' में की शिरकत, महिलाओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 04 2026 05:20:41 PM

जालंधर कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने सावन महीने के अवसर पर आयोजित 'धीयां दा प्रोग्राम' में शिरकत की। इस दौरान वह सरहाली, चननपुर सहित विभिन्न गांवों में पहुंचीं, जहां महिलाओं और स्थानीय लो

राजविंदर कौर थियाड़ा ने धीयां दा प्रोग्राम में की शिरकत महिलाओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

राजविंदर कौर थियाड़ा ने 'धीयां दा प्रोग्राम' में की शिरकत, महिलाओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

जालंधर कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने सावन महीने के अवसर पर आयोजित 'धीयां दा प्रोग्राम' में शिरकत की। इस दौरान वह सरहाली, चननपुर सहित विभिन्न गांवों में पहुंचीं, जहां महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं और सम्मान के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और बेटियों के सम्मान में आयोजित इस आयोजन को उत्साहपूर्वक मनाया।

सरहाली और चननपुर गांवों में मिला भरपूर सम्मान
सावन के महीने में आयोजित होने वाला 'धीयां दा प्रोग्राम' बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजन को यादगार बनाया। राजविंदर कौर थियाड़ा ने भी महिलाओं के साथ संवाद किया और उनके स्नेह के लिए आभार जताया।

महिलाओं ने पंजाब सरकार का जताया आभार
इस अवसर पर महिलाओं ने पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खातों में 3,000 और 4,500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेजे जाने पर सरकार का धन्यवाद किया। महिलाओं का कहना था कि इस योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है और सरकार की यह पहल उनके लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है। कैंट महिलाओं ने राजविंदर थियाड़ा को भरोसा दिलाया कि वह आगामी चुनावों में  राजविंदर थियाड़ा का खुलकर समर्थन करेंगी।

हर सुख-दुख में साथ रहने का दिया भरोसा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि महिलाओं का प्यार और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वह जालंधर कैंट हल्के की महिलाओं के साथ हमेशा मजबूती से खड़ी रहेंगी और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वह लगातार काम करती रहेंगी।

Related to this topic: