Heavy rain in Mohali, Ludhiana, Jalandhar, Patiala

पंजाब में फिर बदला मौसम, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट; तापमान गिरा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 04 2026 02:56:04 PM

पंजाब में फिर बदला मौसम, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट; तापमान गिरामोहाली, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और चंडीगढ़ में तेज बारिशप्रदेश के औसत तापमान में करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

पंजाब में फिर बदला मौसम 10 जिलों में बारिश का अलर्ट तापमान गिरा

पंजाब में फिर बदला मौसम, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट; तापमान गिरा

मोहाली, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और चंडीगढ़ में तेज बारिश

प्रदेश के औसत तापमान में करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

आकाशीय बिजली व 30 से 40 किमी प्रति घंटा रफ्तार से तेज हवाएं 

पंजाब के प्रमुख डैमों का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से नीचे 

पंजाब डेस्क

पंजाब में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मंगलवार को मोहाली, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और चंडीगढ़ में तेज बारिश हुई। वहीं पठानकोट और फरीदकोट समेत कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने पंजाब के 10 जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। लगातार बदलते मौसम के कारण प्रदेश के औसत तापमान में करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 

पटियाला-मोहाली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े 10 बजे तक पातड़ां, समाना, पटियाला, राजपुरा और डेराबस्सी में भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

डैमों का लैवल खतरे के निशान से नीचे

इसके अलावा संगरूर, सुनाम, मूनक, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, खमाणों, रूपनगर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और नंगल में भी मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। राहत की बात यह है कि पंजाब के प्रमुख डैमों का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से नीचे है।

इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार

लहरा, सुनाम, संगरूर, धूरी, मालेरकोटला, मूनक, पातड़ां, समाना, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, लुधियाना, समराला, रायकोट, जगराओं, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर, नवांशहर, होशियारपुर और दसूआ समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Related to this topic: