The internal infighting within the Punjab Congress

पंजाब कांग्रेस में पोस्टर विवाद के बाद मारपीट, राजा वड़िंग के PA पर गंभीर आरोप

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 04 2026 05:35:59 PM

पंजाब कांग्रेस में पोस्टर विवाद के बाद मारपीट, राजा वड़िंग के PA पर गंभीर आरोपपंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है

पंजाब कांग्रेस में पोस्टर विवाद के बाद मारपीट राजा वड़िंग के pa पर गंभीर आरोप

पंजाब कांग्रेस में पोस्टर विवाद के बाद मारपीट, राजा वड़िंग के PA पर गंभीर आरोप

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है

दोनों गुटों के समर्थकों के बीच विवाद उलट तस्वीर प्रस्तुत कर रहा

वड़िंग के कार्यक्रम से पहले ‘भूपेश बघेल गो बैक’ के पोस्टर लगाए

पोस्टर लगाने पहुंचे लोगों और राजा वड़िंग समर्थकों के बीच विवाद 

पंजाब 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी भले ही गुटबाजी से इनकार कर रहे हों, लेकिन दोनों गुटों के समर्थकों के बीच लगातार बढ़ रहे विवाद इसके उलट तस्वीर पेश कर रहे हैं। नारेबाजी और पोस्टर वॉर के बाद अब मामला कथित मारपीट तक पहुंच गया है। मामला श्री मुक्तसर साहिब का है, जहां पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के कार्यक्रम से पहले शहर में ‘भूपेश बघेल गो बैक’ के पोस्टर लगाए गए। इसी दौरान पोस्टर लगाने पहुंचे लोगों और राजा वड़िंग समर्थकों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट के आरोपों तक पहुंच गया।

ड्राइवर का दावा- 10 से 12 लोगों ने डंडों से पीटा

पोस्टर लगाने का काम रोकने के बावजूद उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उनका साथी घायल हो गया। सिविल अस्पताल में भर्ती वाहन चालक मंगा ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 8 बजे वह अपने साथी के साथ फ्लेक्स लगा रहा था। तभी कई गाड़ियों में सवार 10 से 12 लोग वहां पहुंचे और डंडों से हमला कर दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर फ्लेक्स से भरा उनका छोटा हाथी वाहन भी अपने साथ ले गए।

पुलिस बोली- शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई

मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें प्रदीप सिंह पुत्र बलराज सिंह की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पोस्टर लगाने के दौरान गाली-गलौज की गई और रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत की जांच की जा रही है। वहीं ड्राइवर से कथित मारपीट के मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: